साहू तेली मोदी समाज राष्ट्रीय महिला मिलन समारोह सम्पन्न
निम्बाहेड़ा। (अहमदाबाद) भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली संगठन की ओर से अहमदाबाद में सिल्वर ओक युनिवर्सिटी में एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर स्वजातीय महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष की संगोष्ठी संगठन का विस्तारीकरण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों के महिला प्रदेशाध्यक्ष ने भाग लिया। जिसमें नारी शक्ति की सम्पूर्ण विचारधारा पर समाज का ध्यान आकर्षित करते हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू छत्तीसगढ एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजलक्ष्मी बाथरा निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ (राजस्थान) ने बताया कि हमें ऐतिहासिक भेदभाव को सुधारने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाकर संपूर्ण देश में महिलाओ को आगे आने की आवश्यक है। साथ ही हमें अपनी समाज में शिक्षा और उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कार्य करना होगा और हमे महत्वपूर्ण एवं ठोस कदम उठाकर समाज के हित समय-समय पर प्रत्येक वार्ड वार गांव नगर पंचायत शहर जिला संभाग व प्रदेश स्तर पर बैठको का आयोजन कर समाज महिलाओ के प्रति कार्य करना है। महिला सशक्तिकरण में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर ध्यान केंद्रित कर जरूरत मंद और पीड़ित परिवार समाज महिलाओ के हित समय-समय पर निःस्वार्थ भाव से हर संभव सहायता प्रदान करना होगा। आवश्यकतानुसार जरूरत मंद महिलाओ को न्याय दिलाने के लिए हमें तत्पर रहना होगा।हम सबको बिना मतलब बिना किसी स्वार्थ आपसी वैर भेदभाव घृणा मतभेद भुलाकर कार्य करते हुए समस्त नारी शक्ति में जागृति पैदा करना हैं।
वही आयोजक हीना मोदी गुजरात ने बताया कि समाज को अलग अलग राज्य में अलग अलग जाति नाम से जाना पहचाना जाता जिसमें मोढ़ मोदी साहू तेली राठौर गुप्ता घॉची सहित कई जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया जाता हैं पूरे देश में समाज ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अहम एवं अलग पहचान बनाई हैं। समाज की समस्त माता बहनों पदाधिकारियों अपने अपने पद के अनुरूप अपने अपने क्षेत्र में तालमेल बनाकर कार्य करते हुए समाज और संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही समाज की महिलाओ के साथ किसी भी प्रकार से प्रताड़ित अत्याचार अपमानजनक स्थिति में हमे उनका सहयोग स्वैच्छिक रूप से करने की शपथ ली।
भारतीय तैलिक राठौर महासभा , महिला प्रकोष्ट एवं समस्त गुजरात मोढ़ मोदी समाज,महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला मिलन समारोह का कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू , राजनांदगांव (छ.ग ) (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष) राज लक्ष्मी बाथरा,राजस्थान (राष्ट्रीय महिला कार्याध्यक्ष) बबिता मेहर, नागपुर (महाराष्ट्र)
(राष्ट्रीय महिला कार्याध्यक्ष ) मंजू कारेमोरे , नागपुर (महाराष्ट्र)
(राष्ट्रीय महिला सचिव ) रूप कुमारी साहू , रायपुर ( छ. ग) (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष) सोनी रमेश साहू , महासमुंद , (छ. ग) (राष्ट्रीय महिला संगठन सचिव) अनिता साहू , भिलाई (छ. ग) (प्रांतिय उपाध्यक्ष) मंजू सुरेश जी गेरोटिया , राजस्थान (राष्ट्रीय महिला प्रदेश अध्यक्ष) राजेश्वरी जी साहू , ओडिसा (राष्ट्रीय महिला प्रदेश अध्यक्ष) प्रभाती साहू जी, ओडिसा
तथा स्थानीय गुजरात मोढ मोदी समाज के सामाजिक बहनों कि उपस्थिति मे संपन्न हुआ ।
महिला सशक्तिकरण पर सभी पदाधिकारी गणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये! समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध हसमुख भाई मोदी, रमाबेन मोदी, हिनाबेन मोदी, एवं एन. टी.राठौर सहित समस्त गुजरात मोढ मोदी समाज के सभी पदाधिकारियों ने समस्त आगन्तुक महिला मेहमानों को साडी छाल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया सभी बहनो को साडी, गिफ्ट एवं ढेर सारा प्यार स्नेह स्वरूप दिया हम सभी स्वागत किया जिस पर बहने भावुक हो गई यह सब हमारे लिए अविस्मरणीय पल बताते हुए सभी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद !