अभिभाषक संघ निम्बाहेड़ा का चुनाव कार्यकम घोषित
निम्बाहेड़ा। बार संघ निम्बाहेड़ा 2023-24 ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर ज्ञानचंद्र धाकड़ व सहायक निर्वाचन अधिकारी के पद पर नितिन सेठिया एवं कुशल राज डूंगरवाल को नियुक्त किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट ज्ञानचंद्र धाकड़ ने बताया कि बार संघ निम्बाहेड़ा के वर्ष 2023-24 कार्यकारिणी के चुनाव 8 दिसम्बर 2023 को होंगे, इसके लिये निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नितिन सेठिया ने बताया कि 3 दिसम्बर 2023 को मतदात सूची का प्रकाशन व कार्यकारिणी के सभी पदो हेतु नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय 11 से 5 पूरानी कोर्ट चैम्बर नं 7 रहेगा व 4 दिसम्बर 2023 को नामांकन पत्र 12 बजे तक प्राप्त कर सकेगे। अपरान्ह 12 से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होगें। उसी दिन अपरान्ह 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व सही पाये गये नामांकन पत्रो की घोषणा होगी। 5 दिसम्बर 2023 को नांमकन पत्र वापसी का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। अपरान्ह 4 बजे अंतिम रूप से विभिन्न पदो के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी तथा आवश्यक होने पर मतदान 8 दिसम्बर 2023 को सुबह प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के लिये मतदान होगा व मतगणना अपरान्ह 3:30 बजे से होगी। परिणाम मतगणन के तत्पश्चात जारी होगा।