घाणावार तेली समाज प्रथम लहरिया महोत्सव 6 को
निम्बाहेड़ा। (अभिमन्यु) घाणावार तेली समाज निम्बाहेड़ा महिला कार्यकारिणी द्वारा सावन लहरिया महोत्सव का आयोजन को लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाकर 6 अगस्त 2023 रविवार को समाज की महिलाओ की ओर से प्रथम बार लहरिया महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता रविन्द्र गुलानिया अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी पदाधिकारिया सदस्य ने लहरिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें समाज की महिलाओ की प्रतिभा एवं कार्यशैली का ऊपर उठाने तथा महिलाओ में जागृति लाने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न महिला प्रतियोगिता का आयोजन संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें केवल घाणावार तेली की महिला ही भाग लेगी।
बैठक के दौरान महिला पदाधिकारियों का आव्हान है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएँ भाग ले साथ ही सम्पूर्ण जानकारी समाज के सोशल नेटवर्किंग मीडिया ग्रुप में भी प्रचारित कि जा रही साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजयी महिला प्रतिभा का सम्मान एवं पारितोषिक उपहार दिया जाने का निर्णय लिया गया।
गुलानिया ने बताया कि जिस प्रकार से महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं रखी गई है उसी प्रकार नव युवतियों के लिए भी प्रतियोगिताएं रखी जाएगी अतः युवतियों से निवेदन है कि वे भी लहरिया महोत्सव में आए और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा कार्यक्रम का समय 6 अगस्त रविवार दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक का रहेगा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम मे समाज की सभी माता बहनों मातृशक्ति को लहरिया पहनकर आना है तथा समाज एवं राष्ट्र को सामाजिक एकता का संदेश देना हैं।