अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वंडर सीमेंट लि. व आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन के सहयोग से विशाल महिला रक्तदान शिविर सम्पन्न
निंबाहेड़ा(संतोष जैन)वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन निम्बाहेड़ा एवं वंडर सीमेंट लि के सहयोग से आज 8 मार्च, 2025 को कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा जैन, पुर्व विधायक अशोक नवलखा,उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा विकास पंचोली, कैलाश मुन्दडा, ए.टी.बी.एफ. के संस्थापक सुनिल ठीलीवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा कृपलानी द्वारा शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों ने शिविर का अवलोकन कर समस्त रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया तथा अवलोकन के उपरान्त *यूनिट हेड जैन ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन की महिला टीम की सराहना करते हुए कहा की हर स्वस्थ्य व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए* ताकि जरुरत मंदों को रक्त उपलब्ध हो सके। साथ ही यूनिट हेड जैन ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा हुनर कार्यक्रम अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराते हुए कहा की वंडर हुनर की पूरी टीम धन्यवाद की पात्र है, जिन्होने परियोजना क्षेत्र के गांवों से हुनर साथियों को जोडकर उन्हे स्वावलम्बी बनाया। शिविर में वंडर सीमेंट लि. आर. के. कॉलोनी की महिलाएं, पाटनी पब्लिक स्कूल स्टाॅफ एवं हुनर साथियों ने रक्तदान कर आयोजन में सहयोग किया। इस अवसर पर *पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने वंडर सीमेंट के सहयोग की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं की प्रशंशा की तथा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने महिलाओं के हौसले को सराहते हुए निम्बाहेड़ा नगर में इस प्रकार के आयोजन समय समय पर आयोजित करते रहने हेतु अपिल की।*
उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट लि. द्वारा नींव इनिशिएटिव के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। समय समय पर परियोजना क्षेत्र के ग्रामों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जाॅंच शिविर एवं स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम, नेत्र जांच शिविर एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेहु कम्पनी द्वारा प्राथमिकता से कार्य करते हुए सामान्य चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में ओ.पी.डी. विंग के नवीनीकरण सहित परियोजना क्षेत्र के आस-पास के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के नवीनीकरण का कार्य करवाया गया है।
*वंडर सीमेंट लि. द्वारा महिला सशक्तिकरण में सहयोग करते हुए 300 महिलाओं को सिलाई और बुनाई कौशल का प्रशिक्षण, 30 महिलाओं को हुनर उत्पादन केंद्र से नियमित स्वरोजगार मिल रहा है,* महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण इत्यादि से 250 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया।