ग्रह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे निम्बाहेड़ा कोतवाली एएसआई सूरज कुमार
निम्बाहेड़ा(अभिमन्यु)। ग्रह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा उदयपुर संभाग के कुल 13 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट एवं अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड स्थित कोतवाली थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार बैरवा का नाम चयनित हुआ है। जिन्हें आगामी 21 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे उदयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में
उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। एएसआई सूरज कुमार करीब अपनी 20 वर्ष की बेहतरीन पुलिस सेवा में रहते हुए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने जा रहे है। वह पूर्व में करीब तीन सौ से अधिक बार सम्मानित हो चुके है। पूर्व में यह सम्मान समारोह गृह मंत्रालय नई दिल्ली में गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होना था परन्तु प्रशासनिक कारणों के चलते देरी होने से अब यह समारोह उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है। जहां उदयपुर संभाग के सभी 13 पुलिस कर्मियों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा। इस बार एएसआई सूरज कुमार चित्तौड़गढ़ जिले से सम्मानित होने वाले एक मात्र पुलिसकर्मी है।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्व में घोषित उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक को प्रदान करने के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन कानून एवं व्यवस्था राजस्थान, जयपुर के पत्र कमांक 66 दिनांक 16 जनवरी 2025 के क्रम में पुलिस सेवा के अधिकारियो/ कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित अति उत्कृष्ट सेवा, उत्कृष्ट सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क मय प्रशंसा पत्र 24 फरवरी 2025 तक प्रदान किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।_
_जिसके अंतर्गत उदयपुर रेंज स्तर पर दिनांक 21 फरवरी को अधिकारियों, कर्मचारियो को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रदान किये जायेगें।_