भाजपा नेताओं ने आतिशबाजी कर दिल्ली जीत का मनाया जश्न
निम्बाहेड़ा। करीब 27 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए निम्बाहेड़ा में आतिशबाजी कर जश्न मनाया एवं एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया।
भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति तथा नगर मण्डल अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में नगर के हृदय स्थल मोती बाजार, सब्जी मंडी चौराहा पर भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने चप्पा चप्पा भाजपा एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया।
भाजपा की दिल्ली में ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर मनाए गए इस जश्न के दौरान वरिष्ठ नेता सुरेश खेरोदिया, चंद्र मोहन गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी, निलेश खेरोदिया, नगर मंत्री मनोज मालू, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील चाष्टा, विशाल सोनी, लोकेश अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास जाट, दीपक पराशर, चंद्रभान सिंह हाडा, पूर्व पार्षद जगदीश माली, अशोक मालवीय, अंकित लखारा, भरत शर्मा, मनीष अग्रवाल, भरत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्तिथ थे।
बता दे की राजस्थान की 16 वीं विधानसभा के तीसरे सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने दो दिन पूर्व दिल्ली में मतदान के समय ही भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से विजय होने का दावा किया था, जो आज मतगणना पूर्ण होने पर सही साबित हुआ, इसको लेकर भी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।